विवाद:किसानों ने तौल कांटे पर वजन के अंतर काे लेकर किया विवाद
- मंडी सचिव के सामने किसानाें ने तौल कांटा सील करने की मांग की
गुरुवार शाम कृषि उपज मंडी में किसानों ने हंगामा कर दिया। विवाद की वजह तौल कांटे के वजन में अंतर आना था। किसानाें ने इस बारे में मंडी सचिव वे चर्चा की। सचिव ने दाेबारा वजन कराने काे कहा।
किसान मंडी कर्मचारियाें के साथ तौल कांटे-कांटे तक जाते-जाते इधर-उधर हाे गए। मामला वहीं रफा-दफा हाे गया। ग्राम गुलवा निवासी महेंद्र ने बताया कि वे ट्रैक्टर-ट्राॅली से 38 क्विंटल साेयाबीन लेकर पहुंचे थे। उन्हाेंने बताया कि पहली बार मंडी की दूसरी तरफ तौल कांटे पर वजन कराने पर 3805 आया।
दूसरी बार इसी वाहन का वजन मंडी के ही दूसरे तौल कांटे पर वजन कराया ताे 3775 आया। इस तरह तीसरी बार में 3810 और चाैथी बार में 3715 क्विंटल वजन आया। इस पर किसानाें ने मंडी कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया। सचिव केडी अग्निहाेत्री के सामने किसानाें ने तौल कांटे में गड़बड़ी का आराेप लगाया। तौल कांटा सील करने की मांग की। इस पर सचिव ने पुन: तौल कांटे पर वजन कराने काे कहा था।
0 Comments