धार:घाेड़ा चाैपाटी पर जमा पानी से फिसल रहे वाहन, अब तक 12 से अधिक लोग हो चुके है घायल
शहर के अंदर से हाेकर जा रहे नागदा-गुजरी हाईवे के घाेड़ा चाैपाटी चाैराहे पर जमा हाे रहा पानी आम लाेगाें के लिए मुसीबत बना हुआ है। पानी जामा होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।
बीते कुछ दिनाें में नगर पालिका अध्यक्ष के भतीजे सहित 12 से ज्यादा लाेग यहां गिर चुके हैं। भास्कर ने पड़ताल की ताे पाया कि मुख्य चाैराहे पर ही नाली नहीं बनी है। दूसरी तरफ सड़क के नीचे से जा रहा ड्रेनेज पाइप भी चाैक है इस कारण गंदा पानी सड़क भर गया है।
यह क्षेत्र वार्ड नंबर दाे में आता है। दुकानें लगाने वाले व्यापारियाें ने बताया कि पेट्राेल पंप से छाेड़ा जाने वाला टाॅयलेट का गंदा पानी और इसी के पीछे बाेरिंग लगा हुआ है। जिससे चाैबीस घंटे पानी बहता है। जो सड़क पर ही इकट्ठा हाे जाता है।
ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालक अकसर फिसल जाते हैं। घाेड़ा चाैपाटी क्षेत्र में 35 से ज्यादा दुकानें हैं। ऐसे में सड़क पर पानी फैलने की वजह से यहां का व्यापार भी प्रभावित हाे रहा है। व्यापारियाें ने बताया कि बदबू भी आती है। ग्राहक भी यहां नहीं रुकते।
ये लाेग गिरकर चाेटिल हुए
शारदा नगर निवासी पुखराज वकाेलिया बुधवार शाम काे अपने पड़ाेसी राज काे बस में बैठाने के लिए घाेड़ा चाैपाटी आए थे। ब्रेक लगाते ही उनकी गाड़ी स्लिप खा गई। जिससे वे व पड़ाेसी राज गिर गए। पुखराज ने बताया कि वे जहां गिरे सामने ही बस खड़ी हुई थी। शुक्र है कि बस चली नहीं। वरना बड़ा हादसा हाे सकता था। मायापुरी निवासी ओमप्रकाश राठाैर की गाड़ी स्लिप कर गई। इससे वे गिर गए। लाेगाें ने बताया नपाध्यक्ष पर्वतसिंह चाैहान के भतीजे चरणसिंह चाैहान गिरकर चाेटिल हुए।
पाइप डालकर निकासी की व्यवस्था बनाएंगे
घाेड़ा चाैपाटी पर पानी जमा हाेने की सूचना पर मैंने इंजीनियराें के साथ पहुंचकर स्थिति देखी है। ड्रेनेज का ओवरफ्लाे है लेकिन निकासी नहीं है। ऐसे में यहां पाइप डालकर आदर्श सड़क की तरफ मिलाएंगे ताकि सारा गंदा पानी पाइप के रास्ते बाहर निकल जाएं।
-विजयकुमार शर्मा, सीएमओ, नगर पालिका, धार

0 Comments